वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मिशन उप संचालक ने शहर का किया निरीक्षण
आयुक्त ने एमआरएफ प्लांट, कम्पोस्टिंग यूनिट सहित “डोर टू डोर” कचरा संग्रहण को दिखाया

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन “मध्यप्रदेश स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022″की तैयारी के सम्बंध में थीम आधारित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम “स्वच्छ भारत अभियान मिशन” उप संचालक नीलेश दुबे द्वारा रीवा व शहडोल सम्भाग के निकायों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से घरों से पृथक्कीकृत कचरे का संग्रहण निष्पादन व्यवस्थाओं पर चर्चा एवं नागरिक प्रतिक्रिया चर्चा के दौरान नगरीय निकायों का कचरा संग्रहण एवं निष्पादन स्थलों की सुविधाओं का लाइव निरीक्षण किया गया ।
वही एमआरएफ प्लांट, कम्पोस्टिंग प्लांट व “डोर टू डोर” कलेक्शन की मॉनिटरिंग व्यवस्था को देखा जाकर “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के पैमानों को विस्तृत रूप से सभी निकायों से सांझा किया ।
वही लाइव निरीक्षण में दूसरी निकायों की स्तिथि को देखने के बाद सिंगरौली का नाम आया और सिंगरौली से एमआरएफ प्लांट, कम्पोस्टिंग यूनिट व वार्ड में “डोर टू डोर” कचरा संग्रहण को लाइव दिखाया गया जिसके बाद शहर की सराहना करते हुये स्तिथियो को “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में और बेहतर स्तिथि तक पहुचाने के प्रयास करने की बात कही गयी ।
इस कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त आर.पी.सिंह, नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह व सन्तोष तिवारी और सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal