
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन स्वच्छता में शहर की स्तिथियो को मद्देनजर रखते हुये और “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में शहर को अग्रणी और उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लक्ष्य को सार्थक करने हेतु जिला कलेक्टर व प्रशासक नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमे स्वच्छता समन्वयक अमित कुमार सिंह ने “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” ओडीएफ प्लस प्लस, कचरा मुक्त श्रेणी के मापदंडों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया जिसमें मापदंडों को पूरा करने के लिये गैप और उसके प्रतिपूर्ती हेतु आवश्यक चर्चा की गयी और कलेक्टर ने निगमायुक्त आरपी सिंह को समस्त आवश्यक पहलुओ पर कार्य करते हुये उपयुक्त परिणाम हेतु संकल्पित भाव से प्रयास करने के निर्देश दिये।

नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी का प्रातः भ्रमण अनिवार्य
कलेक्टर ने निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को सुबह वार्डो में निरीक्षण हेतु अनिवार्य रूप से निकलने निर्देश दिये और उन्होने कहा कि भ्रमण के दौरान अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता के प्रत्येक पैमानों की जांच करके उसमे सुधार हेतु पहल करेंगे और स्वच्छता में सामूहिक प्रयास से नागरिक भागीदारी को बढ़ाने का काम करेंगे ।
उक्त समीक्षा बैठक में मुख्य रूप नगर निगम उपायुक्त आर.पी.वैश्य (उपायुक्त), अधीक्षण यंत्री व नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, सत्यम मिश्रा (उपायुक्त वित्त), आर.के. जैन (कार्यपालन यंत्री), एसडीओ रत्नाकर गजभिये, दिनेश तिवारी, जेपी त्रिपाठी, आलोक टीरू, संदीप मिश्रा, अमिताभ यादव, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह व सन्तोष तिवारी, रावेंद्र सिंह, शशांक गौतम, आशीष शुक्ला उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal