
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/ बैढन भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक 3 दिसंबर शुक्रवार को विंध्यनगर स्थित होटल नीलम पैलेस मे सम्पन्न हुई और कार्य समिति की बैठक के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य रहे और बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने किया ।
जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक की औपचारिक शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल जी छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रारम्भ से हुआ और वही अपने स्वागत उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया एवं कोविड काल मे टीकाकरण अभियान पर प्रेरक के रूप मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुये उनकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने ने कहा कि आज हमारे सिंगरौली जिले मे सात लाख अस्सी हजार से अधिक लोगों को टीके की प्रथम डोज की वैक्सीन लगायी जा चुकी है और 55 प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरी डोज की वैक्सीन लग चुकी है जिससे हमारा जिला टीकाकरण मे प्रदेश में पांचवे पायदान पर आ गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्षों का माल्यार्पण एवं मंचासीन कर अभिवादन प्रस्तुत किया और वही
जिलाध्यक्ष ने विगत दिनो बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित गौरव दिवस मे सिंगरौली जिले से गये 1200 से अधिक कार्यकर्ता बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलल्लू वैश्य ने कार्यकर्ताओं कों संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी की स्वच्छ छवि को कार्यकर्ता अपने परिश्रम एवं लगन से आगे बढा़यें एवं आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों मे लग जायें और संगठन मे लगन और एकजुटता से कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर – घर तक पहुंचायें और *”बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ”* अभियान मे अपनी सहभागिता निभायें और उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायत चुनावों मे 50 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर प्रदेश की आधी आबादी को मुख्य धारा मे लाने का कार्य किया है और जिले की सरई एवं बरगवां पंचायतें अब नगर परिषद बना दी गयी हैं और वही देवसर एवं चितरंगी आगामी समय मे बना दी जावेंगी
कार्यसमिति के कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के द्वारा जिला कार्यसमिति गठन के पश्चात से अब तक हुये कार्यक्रमो का वृत्त वाचन किया और जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया इसी प्रकार क्रमश: जिला महामंत्री लालपति साकेत ने जनजाति गौरव दिवस प्रस्ताव प्रस्तुत किया और वही जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने टीकाकरण पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया इसके तत्पश्चात कार्यसमिति ने सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया ।
*जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी ने आगामी आयोजित होने वाला कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया और इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने किया और आभार प्रदर्शन का कार्य जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका वैश्य ने किया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal