
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली / अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन के द्वारा जानकारी से अवगत कराया गया है कि कोविड – 19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि प्रदान किये जाने के संबंध मे अनुग्रह राशि के आवेदनो, दावो की प्राप्ति निराकरण एवं अनुग्रह राशि वितरण हेतु बेवपोर्टल का निर्माण किया गया है जिसका बेब एड्रेस यूआर.एल http://services.mp.gov.in है।
*वही संबंधित आवेदक, वारिसान द्वारा कोविड- 19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि 50000 हजार पर क्लीक कर आवेदन कर सकते है और आवेदन की सुविधा के लिये इस पोर्टल का पर्याप्त प्रचार – प्रसार किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है और कोविड 19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि प्रदान किये जाने के संबंध में आवेदनो, दावो के प्राप्ति की कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal