
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/ बैढन द्वितीय सत्र मे कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री सिंगरौली राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुआ और जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ मे मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि ऐसे हम सब सौभाग्य शाली हैं कि आज हम लोग विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य के रुप मे कार्य कर रहे हैं जिसकी प्राथमिक अवधारणा ही राष्ट्र निर्माण से जुड़ी है और कल तक जो बातें कल्पनाशील लगती थीं आज वो देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के माध्यम से धरातल पर यथार्थ होती दिख रही हैं और कश्मीर से धारा 370 का विलोपन इसका सशक्त प्रमाण है, चाहे रक्षा के क्षेत्र मे हो चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र मे हो आज भारत विश्व के अग्रणी पंक्ति मे खडा़ होकर आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है जो अल्प समय मे ही कोरोना जैसी महामारी के वैक्सीन कि निर्माण कर लेना तथा देश के 120 करोड़ लोगों को नि:शुल्क लगा देना अपने आप मे शसक्त भारत का जीवंत प्रतिबिंब है।
अनेको जनकल्याणकारी योजनायें जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो, चाहे किसान सम्मान निधि योजना हो, चाहे आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क में उपचार हो सभी अपने आप मे अद्वितीय हैं और वही कोरोना काल मे देश के 80 करोड़ लोगों तक नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाने की योजना को भी मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश सरकार की संबल योजना हमारे अंत्योदय के सिद्धांतों को फलीभूत कर रही है और गरीब प्रतिभाशाली क्षात्रों के उच्च शिक्षा की फीस आज सरकार दे रही है और ऐसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार ने हर व्यक्ति को लाभान्वित किया जोकि स्वतंत्रत भारत के इतिहास मे पहले कभी नहीं हुआ और वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
उक्त कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह, प्रेमवती खैरवार, पूर्व सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम मे समस्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री व अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal