Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भू – माफिया व रेत माफियाओं के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही- कलेक्टर

आम जनो के बीच भय उत्पन्न करने वाले गुंडे बदमाशों को चिन्हित कर करें कार्यवाही – जिला पुलिस अधीक्षक

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले में भू – माफिया व रेत माफिया एवं शासकीय भूमियो मे किये गये अतिक्रमण सहित रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के साथ – साथ ही शराब का अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध राजस्व एवं पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करे ।

उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के द्वारा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया गया ।

इस बैठक के प्रारंभ मे कलेक्टर श्री मीना के द्वारा जिले मे अब तक भू माफिया, रेत माफिया सहित मिलावटखोरो के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। तथा निर्देश दिये गये कि इनके विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जाये और उन्होने निर्देश दिया कि चिट फण्ड कंम्पनियो के विरूद्ध भी कार्यवाही करे और आमजनो के द्वारा इन कम्पनियो मे जमा की गयी राशि उन्हे वापस कराये और उन्होने निर्देश दिया कि ऐसे गुण्डा बदमाश जो आम जनता मे भय का माहौल उत्पन्न कर रहे और उन्हे चिन्हित कर उनका नाम जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रस्तावित करे और वही कलेक्टर ने निर्देश दिया बालिकाओ के अपहरण की घटनाओ पर कड़ी कार्यवाही कर अपहरित बालिकाओ को बरामद किया जाये और जिले के भू – माफिया, रेत माफिया मिलावटखोरो, गुण्डे बदमाशों से पूर्ण रूप से मुक्त कराकर भय मुक्त जिला बनाना है ।

वही जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के द्वारा जिले के प्रत्येक थाने मे प्रतिमाह रेत माफिया, भू- माफिया और उचित मूल्य की दुकानो से अवैध रूप से राशन की कालाबाजारी करने वालो के साथ – साथ मिलावटखोरो, गुण्डा बदमाशो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया और उन्होने सभी थाना प्रभारियो को इनके विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

*उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, निगमायुक्त आर.पी. सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह, दिवाकर सिंह, थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर यू.पी. सिंह, थाना प्रभारी नवानगर राघवेन्द द्विवेदी, थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी बरगवा आर.पी. सिंह, थाना प्रभारी माड़ा नागेन्द सिंह सहित यातायात प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwancom

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...