Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

निर्वाचक नामावली में दावा आपत्ति 5 दिसंबर तक किये जा सकेंगे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 1जनवरी 2022 की स्थिति में फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2022 के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों में फोटो निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 1 नवम्बर 2021 को किया जाकर दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 30 नवम्बर 2021 निर्धारित की गयी थी और वही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 5 दिसंबर 2021 तक बढ़ायी गयी है ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिये फार्म-6, नाम हटाने के लिये प्ररूप-7, निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन हेतु फार्म-8 और विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्रों में नाम स्थानान्तरण के लिये फार्म-8 क भरकर मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर सकेंगे ।

*वही सभी बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र में 5 दिसंबर 2021 तक घर-घर जाकर एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले चिन्हित ऐसे मतदाताओं से गरूण एप के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त करेंगे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...