Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, क्वार्टरों में पहले पुट्टी और पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके कुछ ही दिनों बाद, लगभग 15 दिन के भीतर ही बाउंड्री वॉल के ऊपर दोबारा जोड़ाई (मरम्मत) का काम शुरू कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया के चलते पहले से किए गए पुट्टी और पेंट का कार्य प्रभावित हो रहा है और उसे फिर से दोहराना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की कार्यप्रणाली से न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि ठेकेदार को दोहरी कमाई का अवसर भी मिल रहा है। यदि बाउंड्री की जोड़ाई पहले ही कर दी जाती और उसके बाद पुट्टी व पेंटिंग का कार्य किया जाता, तो पूरा काम एक बार में ही पूर्ण हो सकता था और अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकता था।

मामले को लेकर लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

फिलहाल इस संबंध में एनसीएल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

कलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास समिति की बैठक ...