सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आगामी व्यवस्थित रोजगार मेले के आयोजन पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों और कंपनियों को निर्देश दिए कि वे युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर प्रदान करने हेतु एनएपीएस, एनएटीएस और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अनिवार्य रूप से पंजीयन करें और उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा भर्ती निर्धारित समय में पूरी की जाए। साथ ही युवाओं की स्किल के आधार पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने ऑनलाइन आवेदन हेतु क्यूआर कोड व्यवस्था लागू करने को कहा, ताकि अभ्यर्थी दस्तावेज अपलोड कर आसानी से मेले में भाग ले सकें।
बैठक में जिला व्यापार उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नवीन कुशवाहा, डीईओ एस. बी. सिंह, जिला रोजगार अधिकारी व आईटीआई प्रतिनिधि सहित विभिन्न कंपनियों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal