Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है विधायक देवसर – सुभाष रामचरित्र

प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है विधायक देवसर – सुभाष रामचरित्र

ग्राम पंचायत माड़ा में किसानो को मक्के व सब्जी के बीज का हुआ निःशुल्क वितरण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है किसानो की आय बढाने के लिये प्रतिबद्ध है आप सबके अथक परिश्रम का परिणाम है कि मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में पूरे देश मे अव्वल स्थान पर है इसका श्रेय हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी को जाता है उक्त आशय का उद्बोधन कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत माड़ा में आयोजित निःशुल्क मक्का एवं सब्जी किट वितरण के दौरान देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र बर्मा के द्वारा उपस्थित किसानो के बीच दिया गया ।

वही माड़ा क्षेत्र अंतर्गत किसानो के बीच मक्के के बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र बर्मा के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ ।

किसानो को संबोधित करते हुये विधायक श्री बर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानो के लिये सरकार द्वारा *”किसान कल्याण योजना”* के साथ अच्छे किस्म के बीजो का वितरण कराया जा रहा है और साथ ही महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिये महिला स्व सहायता समूहो का गठन कर उन्हे सब्जी की खेती करने के साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी संचालन सहित अनेक योजनाओ का संचालित कर उन्हे आत्म निर्भर बनाया जा रहा है और उन्होने कहा कि जिले के युवाओ को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिये योजनाओ के माध्यम से उन्हे लाभान्वित कराया जा रहा है और उन्होने कहा कि आज हमारे विधानसभा के किसानो द्वारा धान का अच्छा उत्पादन किया गया है और प्रदेश सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है ।

वही कलेक्टर ने उपस्थित किसानो को प्रेरित करते हुये कहा कि धान, गेहू के अलावा भी किसान मक्का एवं सब्जी की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है और उन्होने कहा कि अपने जिले में सब्जी का उत्पादन सही प्रकार नही हो रही है जो दूसरे जिलो से सब्जिया जिले मे आती है हमारे किसान सब्जी की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है और उन्होने कहा कि उपार्जन केन्द्रो मे धान की खरीदी शुरू कर दी गयी है और उपार्जन केन्द्र मे किसानो की धान समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है उन्होने कहा किसानो के मेहनत की कमायी उनके खातो मे भेजी जायेगी और वही मक्का, दलहन एवं सब्जी खेती आवश्यक है इसकी खेती करे ताकि निश्चित समय में उपज कर लाभ प्राप्त करे और वही किसानो से मास्क लगाने, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन के टीके दोनो डोज लगवाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में उप संचालक कृषि अशीष पाण्डेय के द्वारा उपस्थित अतिथियो का स्वागत करते हुये वितरित किये जाने वाले मक्के के बीज एवं सब्जी के बीज के बोनी के तरीके एवं इसके उत्पादन के संबंध में अवगत कराते हुये कहा कि किसान कम रकबे मे मक्के की खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है ।

*उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदकेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी भगवानदास शाह, राजीव जायसवाल, हरिशंकर शाह, भगवानदास शाह मलगो, लखपति बैस, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एच.एल. निमोरिया, कृषि विभाग के मनोज सिंह, डॉ. लवकुश सिंह, संग्राम सिंह, अशोक रतन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...