Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह पाल

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह पाल

विनोद चौबे को मिली किसान मोर्चा की कमान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली भाजपा की बहुप्रतिक्षित युवा मोर्चा की कमान प्रदेश स्तर से राजेन्द्र सिंह पाल को सौंपी गयी है ।

वही राजेन्द्र सिंह पाल की नियुक्ति के साथ ही लम्बे समय से लगाये जा रहे कयासों पर विराम लग गया और इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद चौबे को किसान मोर्चा का दायित्व सौंपा गया है ।

किसान मोर्चे का दायित्व प्राप्त करने वाले विनोद चौबे पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में चयनित राजेंद्र सिंह पाल निवर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं ।

वही जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि विनोद चौबे एवं राजेंद्र सिंह की नियुक्ति के बाद भाजपा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं एवं संगठन को विश्वास है कि विनोद चौबे एवं राजेंद्र सिंह के नेतृत्व मेें किसान मोर्चा और युवा मोर्चा अपने उत्कृष्ट कार्यशैली को प्रदर्शित करते‌ हुये भाजपा के संगठन को युवाओं एवं किसानों के बीच अधिक से‌ अधिक विस्तारित करने का कार्य करेंगे और वही संगठन को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

  1. वही भाजपा पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष द्वय को अपनी शुभकामनाये प्रेषित की हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...