
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वार्ड क्र. 18 सीएसडब्ल्यू आवासीय कालोनी के सामने जयन्त में स्व. कुवर अर्जुन सिंह पूर्व महामहिम राज्यपाल पंजाब एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार के प्रतिमा को स्थापित कराया गया था जिसका आज विधिवत अनावरण पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के गरिमामय उपस्थिति मे प्रतिमा का अनावरण किया गया और स्व. कुवर अर्जुन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि दाउ साहब के सिद्धांतो पर एक साथ चलकर विकास के कार्यो को आगे बढाना है और उन्होने कहा कि एक पुत्र होने के नाते मै कही भी किसी भी समाज में किसी संगठन में जब शामिल होता हूँ तो वहा उपस्थित लोगो के द्वारा दाउ साहब के जीवन शैली एवं उनके सिद्धांतो के बारे में चर्चा होती है तो मुझे गर्व का अनुभव होता है और कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना तो दाउ साहब ने मुझे बुलाकर यह कहा कि चुनाव हो गये है अब सबके साथ मिलकर विकास के कार्य मे लग जाओ ।

वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने इस वार्ड के पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह को बधाई देते हुये कहा कि अपने वार्ड में दाउ साहब की प्रतिमा स्थापित कर आज अनावरण हेतु हमे आमंत्रित किया गया है और इसके लिये मै उन्हे अपनी हार्दिक शुभकमाना देता हूँ ।
वही सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्व. कुवर अर्जुन सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के गौरवशाली नेता थे उनकी सोच बिना भेदभाव के सभी का विकास हो सके ऐसी सोच थी और उन्होने कहा कि माननीय कुवर साहब 1982 मे जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होने एनटीपीसी विन्ध्यनगर का शिलान्यास स्व. प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गाँधी जी के कर कमलो द्वारा कराया गया था और उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसे महान व्यक्ति के प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला और हम सब को जिले के विकास के लिये दलगत राजनीति से हटकर कार्य करना होगा तभी जिले का सर्वर्गीण विकास होगा ।
वही नगर निगम पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, पूर्व मंत्री वंशमणि बर्मा, पूर्व सांसद मानिक सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सरस्वती सिंह ने भी अपने – अपने उद्बोधनो मे स्व. कुवर अर्जुन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के जीवन शैली एवं उनके सिद्धांतो के बारे में अपने – अपने विचार व्यक्त किये ।
वही स्वागत भाषण अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस (शहर) द्वारा दिया गया और उन्होने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, सिंगरौली विधायक श्री वैश्य सहित मंच पर विराजमान अतिथियो का अपने उद्बोधन मे स्वागत करते हुये स्व. कुवर अर्जुन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के जीवन शैली एवं सिद्धांतो के बारे में अपना व्यक्त करते हुये कहा कि सिंगरौली के काला पानी से उर्जाधानी तक पहुचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
उक्त प्रतिमा अनावरण के अवसर पर नगर निगम के अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आर.के.जैन, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी रामअशोक शर्मा, रूद्र प्रताप सिंह, राजेन्द सिंह भदौरिया, ज्ञान सिंह चौहान, जागबली बैस, रामनिवास तिवारी, प्रवीण सिंह चौहान, रूपेशचन्द पाण्डेय, रमाशंकर शुक्ला, सूर्या द्विवेदी, अमित द्विवेदी, राजेश सिंह चंदेल, सोमदेव ब्रम्ह, कुदन पाण्डेय, रामशिरोमणि शाहवाल, अनिल सिंह, रामकृपाल शाह, बालमुकुंद सिंह परिहार, ज्ञानेन्द सिंह, मिनाज खान, अशोक शाह, मनखु श्रीवास्तव, विष्णु बहादुर सिंह, पूर्व पार्षद बिमला सिंह, विजय बर्मा, सावित्री सिंह, मनोज कुलश्रेष्ठ, वंतो कौर, तुला प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, श्रीमती श्रद्धा जायसवाल, शालनी श्रीवास्तव, प्रणव पाठक, संजय सिंह, गोपाल पाल, जुल्फिकार अली सहित लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal