
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोरोना की संभावित तीसरी लहर और कोरोना के नये वेरियंट ऑमिक्रॉन को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट सीटी स्केन, मशीन, आईसीयू बेड, लैब रूम का निरीक्षण किया गया ।
मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सभी व्यवस्थाओ को सृदृढ़ बनाये रखे जो कमिया है उन्हे शीघ्र दूर करे ताकि आवश्यकता पड़ने पर संक्रमित व्यक्तियो को पूर्ण चिकित्सकी सुविधा उपलब्ध करा सके और उन्होने निर्देश दिया कि आक्सीजन प्लांट मे उचित ढंग से गैस की सप्लाई हो किसी भी प्रकार की लीकेंज न हो इसका भी समय – समय पर निरीक्षण किया जाये और अग्निशमक यंत्रो को भी सही ढंग से रखे ।
उक्त निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन. के. जैन सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal