
सिंगरौली/थाना लंघडोल/सीएम हेल्पलाइन में पुलिस की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया सिंगरौली जिले के लंघांडोल थाना प्रभारी बालेंद्र त्यागी ने शिकायतकर्ता को लॉकअप में बंद कर के जमकर पिटाई कर दी पुलिस की पिटाई से युवक को कई जगह गम्भीर चोट लगी एवं नाक मुंह व कान से ब्लड खून आने लगी है युवक के परिजन पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के पास इन मामले की शिकायत की गई सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद युवक को पुलिस ने अश्लील गाली गलौज करते हुए युवक पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही है पुलिसकर्मी ने सीएम और पीएम तक के लिए अशब्द कह डालें सीएम हेल्पलाइन में एक ही युवक ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की थी शिकायत के बाद पुलिसकर्मी युवक को लेकर आए यहां उन्होंने युवक को शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी थाने के पुलिसकर्मियों ने युवक की जमकर पिटाई की पीड़ित युवक के मुताबिक प्रभारी के मौजूदगी में हुई थाने में सारी घटनाएं घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजनों ने एसपी के पास आकर घटना की शिकायत की पीड़ित युवक ने घर पर आकर बताया कि हमें तीन पुलिसकर्मी मिलकर बहुत ही बुरी तरह से मारे हैं जिस तरह फिल्मी स्टाइलों में आकर एक तरफ से फतेह बहादुर दूसरी तरफ से पुष्पराज सिंह हाथ एवं पैर बांधकर युवक के साथ मारपीट की है यहां तक कि हम बताते चलें थाना प्रभारी बालेन्द्र त्यागी अपने हाथों से युवक के साथ मारपीट की है उन्होंने बताया कि अगर कहीं ऊपर में शिकायत की तो तुम बाप बेटे को ऐसा धारा लगाएंगे कि जिंदगी भर जेल के अंदर है सड़ जाओगे सीएम हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 15950506 है थाना प्रभारी लंघाडोल श्री बालन त्यागी जी के द्वारा मेरे पुत्र दीपू गुप्ता से ₹100000 की मांग की जा रही थी कि तुम
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्यों किए हो और पैसा ना देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर देने की धमकी दी गई थी जिस पर भयभीत होकर ₹25000 प्रतिष्ठित व्यक्ति के समक्ष थाना प्रभारी तथा आरक्षक फतेह बहादुर के समक्ष आरक्षक पुष्पराज सिंह के हाथ में दिया गया और निवेदन किया गया था कि साहब गरीब है परेशान मत करिए किंतु थाना प्रभारी ना उनका स्टाफ एक भी निवेदन नहीं सुने और बकाया बार-बार ₹100000 रुपए की मांग करते रहे जिसकी पूर्ति नहीं कर पाया जिससे दिनांक 26/11/2021 को थाना प्रभारी श्री बालेंद्र त्यागी अपने पुलिस स्टाफ सहित मेरे घर पर जाकर बोल कर आए थे की कल सुबह पैसे की व्यवस्था कर देना नहीं तो सुबह तुमको उठवा लेंगे कह कर चले गए और दिनांक 27 /11/2021 को सुबह लगभग 10:00 बजे अचानक थाना लंघाडोल पुलिस जिसमें फतेह बहादुर सिंह पुष्पराज सिंह मुंशी राम नरेश प्रजापति मेरे घर आकर मेरे पुत्र दीपू गुप्ता को घर से जबरन उठाकर अपने पुलिस बोलेरो गाड़ी में डालकर लेकर चले गए और थाना ले जाकर मेरे पुत्र को मारपीट किए और कपड़ा उतरवा कर लॉकअप में बंद कर दिए थे फिर कुछ समय बाद मेरे पुत्र से यह कह कर कि घर जाकर ₹100000 बकाया है उसे और जिस मोबाइल से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत किए हो उस मोबाइल सहित को लेकर आओ और घर जाने को छोड़ा गया मे उसी समय श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष मुख्यालय बैढ़न में शिकायत करने चला आया था की कुछ समय बाद पुलिस अपने के साथ मेरे पुत्र को मोटरसाइकिल से पैसा और मोबाइल लेने के लिए मेरे घर भेजा जिसमें मेरा पुत्र घर आकर मुझे घर में नहीं पाया तब फोन से पैसे एवं मोबाइल के संबंध में बताया कि जो ₹100000 बाकी है वो पैसे और मोबाइल को थाने में मंगाए हैं तब मैंने कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है ना ही पैसे दे पाएंगे तथा मोबाइल को मेरी बहू अपने पास रख ली तब पुलिस मेरे पुत्र को मोटरसाइकिल में बैठा कर थाना ले गया तथा थाने में जाकर पुलिस स्टाफ के द्वारा मेरे पुत्र को गंभीर रूप से मारपीट की गई और फोन से पता चला कि उनके कान एवं नाक मुंह से ब्लड खून आ रहा है इसकी शिकायत जब मैं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी के समक्ष किया तो कुछ समय बाद लंघाडोल पुलिस मेरे पुत्र को थाने से छोड़ी और धमकी दी कि यदि कहीं ऊपर शिकायत करोगे तो तुमको वह तुम्हारे बाप को ऐसे फर्जी केस में फंसा देंगे कि जिंदगी भर जेल में सढ़ते रह जाओगे जिससे लंघाडोल के उक्त थाना प्रभारी उक्त पुलिस स्टाफ से मैं और मेरा परिवार काफी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है मैं अपने पीड़ित पुत्र का मेडिकल करवाकर करवाही करने हेतु निवेदन कर रहा हूं
यदि दोषी पुलिस के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई तो हम ग्राम वासी धरना पर बैठ जाएंगे इसकी जवाबदारी शासन एवं प्रशासन होगी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal