Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली से अबैध कोयला लेकर जा रहा ट्रक पकड़ाया

सिंगरौली से अबैध कोयला लेकर जा रहा ट्रक पकड़ाया

सोनभद्र के पिपरी वन क्षेत्राधिकारी ने कार्यवाई करते हुए ट्रक को किया सीज


सिंगरौली:– जिले में अर्शे से चल रहा कोयले का काला कारोबार थमने का नाम नही ले रहा। सूत्रों के अनुसार एनसीएल के विभिन्न परियोजनाओ से चोरी किया जा रहा लाखों का कोयला सीमापार हो रहा है ,लेकिन हैरत की बात यह है कि इस मामले में जिला पुलिस प्रशासन बिल्कुल अनजान है। हालांकि, कभी कभार समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद पुलिस की सुगबुगाहट थोड़ी बहुत होती हैं और छिटपुट कार्यवाई भी की जाती हैं। लेकिन सच तो यह है की सबकुछ जानते हुए भी पुलिस का हाथ माफियाओं के गिरेवान तक नही पहुँच रहें। बताते हैं कि मिलीभगत होने के चलते एनसीएल का लाखों का कोयला रोजाना सीमापार हो रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिवस कोयला लेकर जा रहा एक ट्रक सीमापार होने के बाद सोनभद्र जिला के पिपरी नाका में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया। विचारणीय प्रश्न तो यह है कि अबैध कोयला ले कर जा रहा ट्रक सिंगरौली के सीमापार हो गया और किसी को कानोंकान भनक तक नही लगी। जबकि यूपी वार्डर तक पहुंचने में आरटीओ और फारेस्ट के अलग अलग वैरियर लगे हुये हैं। साथ में पुलिस चेकपोस्ट भी है। इतना ही नहीं इस बीच पुलिस चौकी से लेकर थाना तक संपर्क मार्ग से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद कोयला लेकर ट्रक का सीमापार हो जाना,और इसकी किसी को भनक तक नहीं लगना यह बात समझ से परे हैं ? यह कही न कही पुलिसिया कार्यवाई पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है।

सिंगरौली जिले का अबैध कोयला सोनभद्र जिला के पिपरी में जप्त वन विभाग ने की कार्यवाई

यूपी सोनभद्र जिला के पिपरी वन विभाग रेंज से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस सिंगरौली से अबैध कोयला लेकर जा रहा एक ट्रक जिसका नंबर CG15 AC 9832 सोनभद्र के पिपरी वन रेंज शक्तिनगर मार्ग के गाड़ा वन चौकी पर वनोपज वाहनों को चेकिंग के दौरान वगैर ट्रांजिट परमिट(टीपी) के कोयला का परिवहन करते पकड़ा गया। पूछे जाने पर चालक द्वारा बताया गया कि यह कोयला सिंगरौली जिले से ला रहा है। जिसे अबैध करार देते हुए छेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय ने 5/26, 41/42 (यथा अधिनियम 1927 की संसोधित धारा उत्तर प्रदेश वन अधिनियम 2000) के तहत कार्यवाही करते हुए ट्रक को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान उक्त कार्यवाई में वन छेत्राधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय, वन रक्षक अरविंद कुमार तिवारी, सवारू प्रसाद आदि रहें। जानकारी के लिए बतादे की यह कार्यवाही कोई नई नही है वल्कि इस तरह की कार्यवाही श्री पाण्डेय द्वारा पहले भी कई बार की जा चुकी हैं। जहाँ एनसीएल के चोरी का अबैध कोयला पार करते हुए पकड़ा गया हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...