ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/11/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अपना दल (एस) मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह के नेतृत्व में शहर के बीचो बीच बेशकीमती रकवा भूमि नक्शा तरमीम विवाद को लेकर जिले के व्यापारी एवं किसान द्वारा हस्ताक्षरित पत्र जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार जहान्वी शुक्ला को निष्पक्ष जाँच कराने व उचित कार्यवाही हेतु मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।
वही अपना दल (एस) त्रिलोकी सिंह बताते हैं कि बैढन स्थित भूमि आ. न. 471/2/28 रकवा 0.030 हे. का तहसीलदार, तहसील सिंगरौली के न्यायालय में विषयांकित प्रकरण दिनांक 22/09/2020 को आवेदिका द्वारा नक्शा तरमीम करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था किंतु उक्त आवेदन पर पूर्व हल्का पटवारी द्वारा साजिश रचकर आवेदन के फोटो कॉपी पर 22/09/2020 के स्थान पर कटिंग करके दिनाक 22/03/2020 अंकित कर प्रस्तुत कर दिया गया है और वही वर्तमान बैढन पटवारी उमेश नामदेव से तहसीलदार द्वारा प्रतिवेदन चाहा गया है परंतु एग्रीमेंटकर्ता के द्वारा पटवारी पर दबाव दिया गया कि हमारे कहने के मुताबिक जमीन का नक्शा तरमीम हेतु प्रतिवेदन दीजिये जबकि उक्त भूमि का 1 वर्ष पूर्व नक्शा तरमीम फिरोज के नाम से हो चुका है और वही वर्तमान हल्का पटवारी द्वारा बिंदा देवी की बात को नहीं माना गया जिससे बिंदा देवी व व्यापार संघ अध्यक्ष जो कि व्यापार संघ से बिंदा देवी का नाता है जिससे व्यापार संघ अध्यक्ष के द्वारा हल्का पटवारी श्री नामदेव के खिलाफ विगत दिवस ज्ञापन पत्र प्रस्तुत किया गया है जो उचित नहीं है ।
वहीं आज जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौपते हुये कहा कि जिला कलेक्टर से मांग की है कि जाँच कमेटी गठित करवाकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ताकि पदस्थ बैढन हल्का पटवारी निष्पक्ष व सुचारू रुप से अपना कार्य का निर्वहन कर सके ।
उक्त ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से उपस्थित अपना दल (एस) धीरेंद्र सिंह बघेल (प्रदेश उपाध्यक्ष), जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, संजय कुमार सोनी, सूरज कुमार, सत्यनारायण सोनी, दीपक, मनोज यादव, प्रवीण शाह सहित व्यापारी व किसान भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal

