Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आप सिंगरौली ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन जिले में कई वर्षों से जमे निरीक्षक व उप निरीक्षकों का जिले से हो स्थानान्तरण – राजेश सोनी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश भोपाल (डीजीपी) के नाम से भोपाल कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा ।

वही मुख्य रूप से जिले में कई वर्षों से जमे हुये पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को जिले से अन्यत्र जिले में स्थानान्तरण किये जायें क्योंकि सिंगरौली जिले में वर्तमान में नशे का कार्यक्रम बहुत ही तीव्रता से चल रहा है सिंगरौली जिले थाना के इर्द गिर्द ही अफीम, चरस, हेरोइन का कारोबार बहुत जोरो पर चल रहा है जिसमे जिले में युवा वर्ग पूर्ण रूप से नशे के तरफ बढ़ रहा है जिसका कही न कही पुलिस की कमजोरी एवं मिलीभगत दिख रही है और साथ ही अवैध शराब, अवैध बालू उत्खनन, कोयला चोरी, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से डीजल चोरी एवं कबाड़ का धन्धा जोरो पर चल रहा है जो कि कही न कही पुलिस के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है सिंगरौली जिले के पुलिस अधिकारियों को न ही ज़िले के जनप्रतिनिधियों का डर है न ही पुलिस के उच्च अधिकारियों का डर है सामान्य तौर पर पुलिस रक्षक के रूप में रहती है लेकिन जिले में सिंगरौली पुलिस भक्षक का काम कर रही है ऐसी स्थिति में कहीं न कहीं जिले में 3 वर्ष एवं 5 वर्ष से अधिक जमे हुए पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया जाना अति आवश्यक होगा और साथ ही पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुये आम आदमी पार्टी के द्वारा कहा गया कि यदि उपरोक्त लिखित समय सीमा पर उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी ।

उक्त ज्ञापन पत्र देने में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी जिला सचिव दिलीप मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष अनीता बैस, महिला जिला सचिव आराधना दुबे, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा, महिला विधानसभा अध्यक्ष ज्योति वर्मा मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...