बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने धिरौलीस,बजौडी, फ़ाट पानी अमराई खोह, बांसी बेरदहा, आमडाङ इत्यादि गांव का दौरा किया वहां के लोगों की समस्याओं को सुना व जाना ।
वही कंपनी प्रबंधन स्थानीय रहवासी विस्थापितों के हितों की अनदेखी किस हद तक कर रही है स्थानीय लोगों को नौकरी देने के बजाय बाहर के लोगों को काम दिया जा रहा है और वही जनसुनवाई भी बिना किसी सूचना के किया जा रहा है जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।
जिस तरीके से प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन दमन पर आमदा है जिससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और वही जिला प्रशासन व कंपनी प्रबंधन को अगाह किया जाता है कि समय रहते त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाये अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा और वही जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व कंपनी प्रबंधन की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
