हिम्मत समाचार/सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/वरुण कुमार) में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब आस्था में गोता लगाते एनसीएल की समस्त परियोजनाएं एवं बैढन,मोरवा, जयन्त, दुधी चुआ,इंद्रा मार्केट, विन्ध्यनगर,खुटार,आदि
तालाबो पे व्रती महिलाओं के समूह ने छठ मैया के गीत गाते हुए छठ घाट पर पूजा अर्चना करते हुए अपने परिवार के सदस्यों के साथ डूबते सूर्य को आज पहला अर्ध्य दिया।
घाटों पर लाइट, झालर बत्ती से साज सज्जा के साथ घाट पर डीजे साउंड से गाना और माइक से एलाउंस भी किया जा रहा था। बुधवार शाम को डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना व्रती महिला पुरुषो ने किया। गुरुवार को दुशरा अर्ध उगते सूर्य को देकर पर्व का समापन किया जाएगा।बुधवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने घर आकर कोसी भरने के लिए मौसमी फल, बांस की टोकरी, कच्ची हल्दी अदरक, मिट्टी का दीपक आदि सामान सहित घरों में बने प्रसाद को जलते हुए दीपक को बांस की टोकरी में रखकर सूर्य देव से परिवार में खुशहाली अर्पित की प्राथना किया।
जिले के छठ पूजा स्थानों का जिला कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक, व अपने परियोजनायों के एन. सी.एल. के प्रबंधन ने भी सभी छठ घाटो का जायजा दिन भर लेते रहे जिससे की किसी प्रकार की कोई दुर्घटना व किसी छठ व्रतियों को कोई तकलीफ न होने पाए।वही सभी छठ तलाबो पर पुलिस भी ब्यवस्था बनाये रखने में लगी रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal

