Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रैगांव में कांग्रेस की जीत मतदाताओं के संकल्प की जीत है,
अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी लोग भाजपा को समझ गये हैं और उससे भारी नाराज हैं – अजय सिंह

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//सतना//ब्यूरो कार्यालय


BK NEWS:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक कांग्रेस जन एकता के साथ भाजपा को हराने के लिए कमर कस ले तो 2023 में कमलनाथ के नेतृत्व में होने वाले चुनावों में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी।रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।अजय सिंह आज कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ रैगांव में आयोजित एक बड़ी सभा में मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे थे।उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा की जीत सिर्फ आप सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संकल्प की वजह से मिली है।इस जीत से दिल्ली तक यह सन्देश गया है कि जनता अब भाजपा को समझ चुकी है और वह उनकी सरकार से भारी नाराज है।अजय सिंह ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि आखरी के दो दिन भाजपा और आरएसएस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए क्या क्या नहीं किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि मेरे पास पैसा बांटने की सैकड़ों शिकायतें आई हैं।यदि यह सब न हुआ होता तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि कल्पना वर्मा जी 20 हजार से ज्यादा मतों से विजयी होतीं।


अजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकारों में कोई वर्ग खुश नहीं है।किसान नाराज है, युवा नाराज हैं, अधिकारी परेशान है।तो फिर खुश कौन है? खुश हैं तो सिर्फ भाजपा के लोग।पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बेतहाशा बढ़ा दिया है। हर आदमी परेशान है।चुनाव के पहले भाजपा ने झूठे वादे किये थे कि महंगाई कम करेंगे लेकिन हुआ उल्टा।हमें 2023 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प लेना है।चुनाव के लिए आज से ही जुट जाना है।जनता के बीच अभी से पहुँच कर उन्हें भाजपा की असलियत समझाना है।विंध्य से भाजपा को हराने की शुरुआत हो चुकी है।यहाँ की जनता ने शिवराज सरकार को आइना दिखा दिया है।इसके लिए मैं रैगांव विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...