ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय सँयुक्त किसान मोर्चा” नई दिल्ली के आह्वान पर देशव्यापी भारत बंद आज 27 सितंबर को जिले के संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा तीनों कृषि कानून को रद्द करने एवं एमएसपी कानून बनाने के संबंध में आज विगत 10 माह से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 550 देश के किसान संगठनों द्वारा तीनों किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करने एवं बिजली बिल संशोधन 2020 वापस लेने व सभी कृषि उत्पादों की एमएसपी पर खरीद गारंटी की मांगों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसानों व देश भर में करोड़ों किसानों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है जो आंदोलन के दौरान अब तक 700 किसान शहीद हो चुके हैं और वही विरोध प्रदर्शन कर माँग करते हुये महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा को माग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।
वही केंद्र सरकार के द्वारा सुनवाई नहीं किये जाने के कारण किसानों द्वारा आज 27 सितंबर को फिर से भारत बंद किया गया जिसमे देश के अनेक श्रमिक संगठनों, जन संगठनों, व्यापारी संगठनों ट्रांसपोर्ट, यूनियनो व देश की सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन समर्थन रहा ।
वही आज सँयुक्त किसान मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने महामहिम से देश के किसानों व श्रमिकों का विशेष अनुरोध है कि जिन कानूनों का संपूर्ण देश के किसान विरोध कर रहे हैं तो कानून उन्हें नहीं चाहिये और उन कानूनों को जबरन क्यों थोपे जा रहे हैं और एमएसपी पर किसान के हर उत्पाद को खरीदने का कानून बनवाना चाह रहे हैं क्यों नहीं बनाया जा रहा है और वही किसान संगठन इन सब मुद्दों को निराकरण करवाये जाने माँग की है ।
उक्त अवसर पर कामरेड संजय नामदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगत सिंह, किसान सभा अध्य्क्ष भगवान आश्रय नामदेव, राजकुमार शर्मा, सुनील कुमार, ल संदीप शाह (आप)अनिल द्विवेदी (आप), श्रवण विश्वकर्मा, अक्षय साकेत, बृजेश जायसवाल, आनंद साहू, विपिन रस्तोगी, सहित भारी सख्या में महिला – पुरुष अन्य कार्यकर्ता संख्या में लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
