ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का 4 अक्टूबर 2021 को सिंगरौली जिले में दौरा होने वाला है और वही जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा आगमन की तैयारियां जोरो पर चल रही है और शहर से अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है ।
वही आज जिला पंचायत थाना रोड बिलौंजी शा. प्राथमिक विद्यालय के पास सार्वजनिक शासकीय भूमि, फुटपाथ, सड़क में अनाधिकृत रूप से भवन निर्माण सामग्री ईटा, गिट्टी, बालू, बोल्डर हटवाकर जुर्माने की राशि कुल 3000 रुपये वसूला गया ।
वही बिलौंजी कोठी तिराहा के पास भवन निर्माण सामग्री एवं फुटपाथ से ड्रम इत्यादि सामग्री और मेन रोड बैढन जगदीश एक्सरे के पास से खड़ी मिक्सर मशीन को हटवाकर नगर निगम कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया ।
नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि मेन रोड फुटपाथ में भवन निर्माण, दुकानों के व्यवसायिक सामग्री न रखें और आवागमन करने में बाधा उत्पन्न होती है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है सड़क व दुकानों के सामने अतिक्रमण न करे ।
मौके पर नगर निगम सहायक यंत्री विद्युत प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री विशाल खत्री, दीपक कंवर, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, रामदास पारोचे, रामप्रकाश सिंह, रोहित चौरसिया सहित अन्य स्वच्छता पर्यवेक्षक सफाई सफाई मित्र मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
