बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन / बरगवां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली द्वारा कामरेड संजय नामदेव के नेतृत्व में आज दिनांक 27/09/2021 को “रेल रोको प्रदर्शन आंदोलन” किया गया और यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ और ज्ञापन सौंपने के बाद रेल प्रबंधन के आश्वासन के बाद 12:00 बजे कार्यक्रम समाप्त किया गया ।
उक्त आंदोलन में मुख्य रूप से कामरेड संजय नामदेव, जिला पंचायत सदस्य रामभजन साकेत, सुबबेलाल विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, रमापति कुशवाहा, पवन नामदेव, राधेश्याम नामदेव, मिथिलेश तिवारी, मनोहर सिंह गुर्जर, बृजेश जायसवाल, अक्षय साकेत, प्रमोद नामदेव, सुनील सिंह, विनोद बैस सहित सैकड़ों की कार्यकर्ता मौजूद रहे और वही ज्ञापन लेने स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर मीणा, जीआरपी यूनुस खान, आरपीएफ श्री गौतम, बरगवां टीआई आरपी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
