ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय से सटे लोकसेवा (शहरी) केंद्र में किसान व पट्टेदारों द्वारा प्रथम एवं द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका के लिये किसान व पट्टेदारों द्वारा आवेदन किया गया जो समयावधि पूर्ण होने के बाद भी ऋण पुस्तिका नहीं दिया गया है और इसके बाद भी 1 से 2 माह से अधिक समय बीतने के बावजूद किसान एवं पट्टेदार प्रथम व द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका पाने के लिये लोकसेवा केंद्र का चक्कर काटने को मजबूर है ।
वही कलेक्ट्रेट बैढन स्थित लोकसेवा (शहरी) केंद्र से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि बैढन पटवारी हल्का नंबर 13 बैढन – गनियारी – देवरा के किसान व पट्टेदारों का ऋण पुस्तिका बनकर तहसील कार्यालय से उपलब्ध नहीं कराया गया है इसलिये नही मिल पा रहा है ।
इनका कहना है
वही इस मामले में बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव से जानकारी ली गयी उन्होंने बताया कि हमारे यहां से तहसील कार्यालय में सभी पट्टेदारों का ऋण पुस्तिका पहुंचा दिया गया और वही हमारे यहां किसी का भी ऋण पुस्तिका पेंडिंग नहीं है ।
आखिर में ऋण पुस्तिका बीच में कहां पर अटका हुआ है किसान और पट्टेदार ऋण पुस्तिका पाने लिये चक्कर काटकर काफी परेशान हो चुके है और वही पट्टेदारों ने माँग की है कि हल निकालने के लिये जिले के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
