ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला चिकित्सालय पुराना अस्पताल के पीछे पीएम हाउस संचालित है जिसमें आज से 4 से 5 दिन पूर्व में जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर से एक महिला की लावारिस अवस्था में पीएम के लिये शव रखा गया है जिसमे 4 -5 दिन बीतने के बाद क्षेत्र में शव की सड़न के कारण बदबू से स्थानीय निवासी लोग परेशान है एवं खाना – पीना – जीना दूभर हो गया है ।
वही स्थानीय निवासी अजाक्स संगठन नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रामशरण और विनय कुमार ने बताया कि पीएम हाउस के सामने कई परिवार निवासरत जिसे बदबू -गन्ध से परेशान है और वही आज सुबह में डायल 100 नंबर वाहन आया था उनके द्वारा आश्वासन दिया है कि नियमानुसार कार्यवाही कर लावारिस शव को हटवा दिया जायेगा ।
wwwbadhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
