बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले भर में जगह – जगह पूजा पंडालों को सजाकर श्रीगणेश जी का प्रतिमा का स्थापना किया गया और वही श्रीगणेश जी के भक्तजनो द्वारा श्री गणेश जी की छोटी मूर्ति घरों में रखकर पूजन अर्चन कर “गणपति बप्पा मोरया” के जगह – जगह नारे गुज रहे और इसके उपरांत प्रसाद का वितरण कर पूरा शहर श्रीगणेश पूजनोत्सव में भक्तिमय हो चुका है ।
वहीं श्रीगणेश पूजनोत्सव कही 1दिन – 3 दिन – 7 दिन – 11 दिन पंडालों और घरों में भक्तजनों द्वारा श्री गणेश पूजन करेंगे और विसर्जन के 1 दिन पूर्व में हवन यज्ञ के बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा और उसके उपरांत “अनंत चतुर्दशी” के दिन श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन होगा ।
जिला मुख्यालय बैढन में मुख्य रूप से माँ काली मंदिर के सामने (पार्किंग स्थल), अंबेडकर चौक (सोनी कटरा), बिलौंजी सहित अन्य जगहों पर श्रीगणेश जी का प्रतिमा रखकर पूजन अर्चन जारी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
