ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र गनियारी के (सिंगरौली हीरावती हॉस्पिटल के पीछे) लोहे के खम्भे में बिजली करंट आ रहा है वही एक कुत्ता चपेट में आने से झूमकर भाग गया तभी स्थानीय लोगों को पता चला कि बिजली करेंट लोहे के खम्भे में आ रहा है और वही टेस्टर और बल्ब जलाकर भी दिखाया गया और इसके बावजूद भी कोई सुनने देखने वाला नहीं है ।
वही स्थानीय निवासी बताते है कि बिजली विभाग के हेल्प लाइन 1912 पर संपर्क करने के बावजूद और यहां के बिजली विभाग के अधिकारियों को मोबाइल फोन नहीं लग रहा है स्थानियो की मांग की है ताकि कोई बड़ा घटना दुर्घटना न हो सके जिसे तत्काल बिजली करेंट को सुधार किया जाये ।
मौके पर विजय ताम्रकार, प्रकाश ताम्रकार, रेशमा खातून, निवासी गुप्ता सहित अन्य रहवासी मौके पर मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
