Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चितरंगी क्षेत्र के फुटहड़वा गांव में एक साथ फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस जुटी जाँच में

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना के बगदरा चौकी क्षेत्र के फुटहड़वा गांव में प्रेमी प्रेमिका ने बीती रात एक साथ फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी संतोष कुमार पिता मनीजर वैश्य उम्र 32 वर्ष एवं प्रेमिका सीमा देवी पिता कमला पनिका उम्र 19 वर्ष ने एक ही गमछे में पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गये जिससे दोनों की मौत हो गयी और वही दोनों प्रेमी – प्रेमिका एक ही गांव के निवासी बताये जाते हैं जो सुबह प्रेमी युगल जोड़े को फांसी पर लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

वही जानकारी मिलते ही बगदरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों का पंचनामा तैयार कर शव को परीक्षण के लिये भेज दिया गया और वही गढ़वा पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...