बिजली विभाग के द्वारा मनमानी बिजली बिल से आम जनता त्रस्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी सिंगरौली जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज सिंगरौली की आम जनता बिजली विभाग से अत्यधिक परेशान हो चुकी है क्योकि बिजली विभाग के द्वारा 24 घंटे में कम से कम 30 से 40 बार बिजली की कटौती की जाती है और वही 24 घंटे में लगभग 4 से 5 घंटे की बिजली की कटौती शहरी क्षेत्रों में की जाती है एवं ग्रामीण क्षेत्र में 12-12 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है और उसके बाद भी बिजली विभाग के द्वारा मनमाफ़िक अत्यधिक बिजलीं बिल की वसूली की जा रही है जिसमे सिंगरौली की गरीब जनता जो 2 बल्ब का उपयोग किया जाता है उनका भी 2 से 4 हजार रुपये बिल की मांग की रही है, जिससे सिंगरौली के किसान भाई हो या व्यापारी वर्ग कही न कही सभी बिजली की अत्यधिक कटौती से परेशान हैं जो कि आम आदमी पार्टी अब बर्दाश्त नही करेगी, सिंगरौली जिले से पूरे देश में बिजली की आपूर्ति की जाती है और हमारे सिंगरौली में जनता अच्छी बिजली पाने के लिये तरस रही है हिन्दी की कहावत “दिया तले अंधेरा” बहुत अच्छी तरह से हमारे सिंगरौली जिले के बिजली विभाग के अधिकारियों के ऊपर बैठता है और यह सभी प्रकार की जो समस्याएं हैं यह कहीं न कहीं बिजली विभाग के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के वजह से हो रहा है बिजली विभाग बिजली के उपकरण का टेंडर करती है कहीं न कहीं कमीशन खोरी के चक्कर में घटिया सामान का उपयोग किया जाता है एवं पुराने उपकरण को ही नया बता के जनता के पैसे का खूब दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी वजह से वह बिजली उपकरण बार-बार फाल्ट होते हैं और बिजली विभाग अपना रोना रोती है कि फाल्ट होने की वजह से बिजली की सप्लाई बंद है और कही न कही बिजली विभाग सबसे बड़ी कमजोरी हमारे सिंगरौली जिले में देखी जा रही है हमारे सिंगरौली जिले के शहरी क्षेत्र में बिजली का रेट बहुत ही अत्यधिक मात्रा में है अनेक प्रकार के चार्ज बिजली बिल में जोड़कर उपभोक्ताओं से लिया जाता है और उसके बाद भी हमारे सिंगरौली जिले में बिजली की व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है यह कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामी देखी जा रही है बिजली विभाग के अधिकारियों को न तो किसी विधायक से डर है न सांसद का डर है ना जिला प्रशासन का डर है यदि कोई उपभोक्ता अपने समस्याओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन में यह शिकायत दर्ज कराता है तो बिजली विभाग के अधिकारी गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं और जबरन शिकायतकर्ता से दबाव बनाकर शिकायत कटवाया जाता है शिकायत न कटवाने की स्थिति में बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है लेकिन समस्या का निराकरण पर ध्यान नही दिया जाता है ।
वही बिजली विभाग के अधिकारियों का यदि यही रवैया रहा तो आम आदमी पार्टी जिला सिंगरौली के द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को जिले से बाहर हटाने के लिये मुहिम चलाकर धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal