ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” के तहत “अन्न उत्सव” एवं बैग वितरण” पात्र हितग्राहियों को गनियारी के शासकीय उचित मूल्य दुकान परिसर में नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, वार्ड प्रभारी आईपी नागर और कोटेदार शिवसागर सेन द्वारा आज सुबह 8:30 से प्रारंभ कराया गया जो शाम 5:00 बजे तक राशन वितरण किया जायेगा ।
वही बताते हैं कि “प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना” के तहत पात्र हितग्राहियों को राशन मुफ्त में दिया जा रहा है और वही माहवार नियमित मिलने वाला राशन “मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना” के तहत हितग्रहियों से एक रुपये प्रति किलो शुल्क लिया जा रहा है और इसी प्रकार जिले भर के शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो युक्त बैग में राशन भरकर वितरण कर “अन्न उत्सव” मनाया जा रहा है और वही हितग्राही अन्न से भरे बैग को पाकर खुश नजर आ रहे है ।
मौके पर रघुवंशमणि शुक्ला (जेएसओ) सहित भारी संख्या में हितग्राही पुरुष – महिलाये मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
