बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत चितरंगी में शिविर आयोजित किया गया जिसमें शारीरिक अक्षमता की समस्याओं से जूझते (दिव्यांगजनो) को सहायक उपकरण वितरण एवं दिव्यांगजनो के डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट बनाने हेतु मेडिकल कैम्प और स्वैच्छिक रक्तदान का कार्यक्रम किया गया ।
वही दिव्यांगजनो को उनकी शारीरिक समस्याओं के अनुरूप आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किये गये जिसमें से ट्राई साईकल 25 लोगों को, व्हील चेयर 08 लोगों को, श्रवण यंत्र 18 लोगों को,ऑक्सीलरी क्रुच 08 लोंगो को, छड़ी 07 लोगों को, एमएसआईडी किट(मानसिक रोग से पीड़ित बच्चे) 06 लोगों को, स्मार्ट केन (सेंसर वाली छड़ी) 07 लोगों को, रोलेटर 01 लोगों को वितरीत किया गया और इस तरह कुल 78 चिन्हित दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किया गया और साथ ही ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ या पैर किसी दुर्घटना से कट गया हो उनको कृत्रिम अंग पैर अथवा हाथ प्रदान करने हेतु 07 दिव्यांगों के नाप भी लिये गये जिससे उनको कृत्रिम अंग रेडक्रॉस डीडीआरसी सिंगरौली द्वारा निर्माण करके प्रदान किया जायेगा जिससे वे अपने जीवन को सुचारू एवं सामान्य तरीके से जी सके और उनको किसी और व्यक्ति के सहारे पर निर्भर नही रहना पड़ेगा ।
सभी दिव्यांगजनो को उपकरण प्राप्त होने के उपरांत उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आयी और इस दौरान जिन दिव्यांगजनों के विकलांग सर्टिफिकेट नही बना है उनके लिये जिला चिकित्सालय बैढ़न से डॉक्टर्स की मेडिकल बोर्ड टीम भी उपस्थित होकर सभी दिव्यांगों का विकलांगता प्रमाण पत्र भी जारी किया गया और इस दौरान कुल 161 विभिन्न प्रकार के दिव्यांग लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया और इसके साथ ही हमारे जीवन में रक्त एक बड़ा ही अनमोल दान है जिसके दान करने से एक नही बल्कि 02 जान बचाई जा सकती है और अपने जीवन काल में सभी लोगों को रक्क्तदान अवश्य करना चाहिये ।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत चितरंगी में स्वैक्षिक रक्दान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें कुल 27 लोगों के द्वारा स्वैक्षिक रक्तदान किया ।
उक्त शिविर में जिला प्रशासन से चितरंगी एसडीएम नीलेश शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग अनुराग मोदी, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुलब सिंह पुशाम, सुनील यादव समग्र विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे और साथ ही मंच पर आसीन सोमदेव सिंह ब्रह्म प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव, लालपति साकेत जिला महामंत्री भाजपा, परमेन्द्रधर द्विवेदी जिला मंत्री,देवी प्रसाद बैस भाजपा मंडल अध्यक्ष चितरंगी, श्रवण सिंह उपाध्यक्ष मंडल गोरबी, रविन्द्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य मनोज प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, डॉ डी.डी. मिश्रा वाईस चेयरमैन, डॉ डी के मिश्रा सचिव, भूपेंद्र गर्ग कोषाध्यक्ष, संजय प्रताप सिंह, राजाराम केशरी, जितेंद्र प्रताप सिंह, विवेक त्रिपाठी, रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश दुबे, टेक्निकल सुपरवाइजर हरीशंकर गुप्ता, टेक्नीशियन सुनीता शाह तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से मुकुल किशोर, विकास तिवारी, अर्पिता सिंह, राधा देवी साकेत, देवयानी शुक्ला, श्यामबाबू यादव उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
