बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राज कुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढ़न केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना “जल जीवन मिशन” (J.J.M.) के तहत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में पीएचई कार्यपालन यंत्री त्रिलोकी सिंह के मार्गदर्शन में विगत दिवस दिनांक 10/09/2021 को ग्राम झाझी ब्लॉक बैढन ग्राम पंचायत भवन में सरपंच ,सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों के साथ बैठक कर “जल जीवन मिशन” के संबंध में जानकारी दी गयी और साथ ही “ग्राम एवं जल स्वच्छता समिति”
(VWSC) का गठन कर और इसके बाद FKT किट का प्रशिक्षण दिया गया और इस समिति का गठन का उद्देश्य है कि जिलेभर के हर ग्रामीण क्षेत्रों में 2024 तक में नल टोटी के माध्यम से शुद्ध जल हर घर मे उपलब्ध हो सके और इसी तारतम्य में बताया जा रहा है कि यह योजना केंद्र सरकार से 50% राशि और राज्य सरकार से 50% राशि से पीएचई विभाग के अंतर्गत “जल जीवन मिशन” के माध्यम से सरपंच सचिव ग्रामीण जनों की गठित कमेटी के सहयोग से नज़र में सभी कार्य होंगे ।
इसी प्रकार दिनांक 11/09/2021 को “जल जीवन मिशन” ISA टीम द्वारा ब्लॉक देवसर ग्राम उज्जैनी और तलवा मे एक साथ आगनबाड़ी केंद्र में आगनबाड़ी- आशा कार्यकर्ता व 03 सक्रिय महिलाओ को FTK का प्रशिक्षण दिया गया और साथ ही ओ.टी.पी निर्मित की गयी ।
वही बताते है सिंगरौली जिले में पीएचडी विभाग अंतर्गत “जल जीवन मिशन” (ISA) कार्यपालन यंत्री त्रिलोकी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉक चितरंगी, देवसर एवं बैढन में “ग्राम एवं जल स्वच्छता समिति” (वी.डब्ल्यू.एस.सी.)कमेटी का गठन कर एवं FTK किट से ग्राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की शुद्धता का परीक्षण संबंधी कार्य किया और ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की यह महत्पूर्ण योजना है और जिसकी जानकारी “जल जीवन मिशन” के पदाधिकारी पवन द्विवेदी ने दी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
