Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मेन रोड सड़क के किनारे जर्जर स्थिति में खड़े पेड़ को स्थानीयो ने हटाने की उठायी मांग, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम एरिया वार्ड क्र. 39 विन्ध्यनगर मेन रोड (अयाज सा मिल के सामने) एक बड़ा सा लिफ्टस (सफेदा) का टेड़ा पेड़ खड़ा हुआ है और वही गनियारी के वार्ड क्र. 41 बीजपुर रोड (एसबीआई कॉलोनी के सामने) बैढन इन दोनों जगहों पर सड़क के किनारे एक पेड़ मेन रोड और वही एसबीआई कॉलोनी के पास एक सूखा पेड़ वर्षो से जर्जर हालत में खड़ा हुआ है जो नीचे से पूरी तरह से खोखला हो चुका है वह सूखा पेड़ कभी भी गिर सकता है इन दोनों जगहों पर बड़ी हादसा होने की संभावना बनी हुयी है क्योंकि बीजपुर रोड और शहर का मेन रोड है जो चौबीसों घंटा छोटी – बड़ी वाहनों और राहगीरों का आवागमन होते रहता है ।

वहाँ के स्थानीय लोग बताते है कि इसके पूर्व में नगर निगम के अधिकारी को सूचना दी गयी थी इसके बावजूद उक्त पेड़ को अभी तक नहीं हटाया गया और वही नगर निगम प्रशासन बड़ी हादसा होने का इंतजार कर रहा है ।

वही घटना घटित होने से पूर्व उक्त दोनों जगहों के गीला – सूखा पेड़ को नगर निगम प्रशासन द्वारा हटाये जाने की मांग की है और वही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...