
समारोह के दौरान स्ट्रीट वेडर योजना के 20 हितग्राहियो को किया गया लाभान्वित
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सामुदायिक भवन बैढ़न मे सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के मुख्य आतिथी एवं देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र बर्मा, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना, नगर निगम निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के उपस्थिति में मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यापर्ण एव दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इस दौरान “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना” के हितग्राहियों को लाभ वितरण मुख्य अतिथियो के द्वारा किया गया एवं बालाघाट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअली संवाद को एलईडी के माध्यम से देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर विधायक श्री वैश्य ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में छोटे-छोटे व्यवसायी, पथ विक्रेताओ के कामकाज सबसे अधिक प्रभावित हुये और वह अपना व्यवसाय – रोजगार फिर से शुरू कर सके और इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “पीएम स्वनिधि योजना” प्रारंभ की गयी और इस योजना से हजारों – लाखों लोगों को लाभ मिला और योजना के तहत बिना किसी गारंटी के, बिना ब्याज के मिले ऋण से पथ विक्रेताओं, छोटे व्यवसायियों ने अपना रोजगार फिर से प्रारंभ किया और वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं पथ विक्रेताओं से संवाद कर उन्हे व्यवसाय हेतु प्रोत्साहित करते है और उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना शहरी हितग्राहियों के लिये प्रारंभ की गयी थी और हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर योजना प्रारंभ की है और जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के पथ विक्रेताओ को मिल रहा है ।
कार्यक्रम मे विधायक देवसर श्री बर्मा ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना, ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लोगों को अपना रोजगार प्रारंभ करने में बहुत मदद मिली है और उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार रू का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसका ब्याज सरकार जमा करती हैं और जिन पथ विक्रेताओं ने 10 हजार रूपये का ऋण जमा कर दिया है उन्हें अपने रोजगार को बढ़ाने के लिये 20 हजार रू का ऋण उपलब्ध कराया जाता है ।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से जरूरतमंदों को बिना किसी गारंटी के बिना ब्याज के 10-10 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया जाता है और हितग्राही इस राशि से अपना रोजगार फिर से प्रारंभ करें और आत्मनिर्भर बनें और उन्होंने कहा कि हितग्राही द्वारा अपना 10 हजार रूपये का पूरा ऋण जमा करने पर व्यवसाय के विस्तार के लिए 20 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया जाता है। कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि इस योजना की मदद से जरूरतमंद अपना रोजगार फिर से प्रारंभ कर सकते हैं और इस कार्यक्रम के दौरानप 5 हितग्राहियो को 10-10 हजार रुपये और 5 हितग्राहियो को 20-20 हजार रूपये का लाभ वितरण का प्रमाण पत्र अतिथियो द्वारा हितग्राहियो को सौपा गया ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, नपानि निवर्तमान पार्षद दल नेता पार्षद संजीव अंग्रवाल, देवेश पाण्डेय, समाजसेवी आशा अरूण यादव, विनोद चौबे, लालजी शाह, रीता सोनी सहित नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, आर.के जैन, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, जेपी त्रिपाठी, प्रवीण गोस्वामी संदीप मिश्रा, आशीष शुक्ला, भूपेन्द सिंह, नवजीवन विहार के प्रभारी अधिकारी एम.एल सिह सहित भारी संख्या में हितग्राही गण उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal