
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/बरगवां थाना क्षेत्र में 21 जुलाई 2021 को सहदेव सिंह गोड़ की पुत्री का अपहरण कर आरोपियों द्वारा बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गयी परन्तु उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गयी और मृतका के पिता ने इस संबंध में भाकपा कार्यालय में पहुंचकर मामले की जानकारी दी और भाकपा के जिला सहायक सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी और वही पार्टी ने मामले की जाँच कराने की मांग की है ।
फरियादी सहदेव सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री का 21 जुलाई 2021 की रात्रि में अपहरण कर उसके साथ आरोपियों द्वारा बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर लाश कुयें में फेंक दिया गया और फरियादी ने बताया कि इस मामले की शिकायत दर्ज कराने वह बरगवां थाने में गया जहां पर उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी बल्कि अपने अनुसार रिपोर्ट लिखकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया परन्तु परिवार को शव देखने नहीं दिया गया और मृतका के शव का आरोपियों के द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
इस संबंध में फरियादी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करायी थी परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी और वही नियमानुसार उचित कार्यवाही माँग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal