बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोरोनाकाल के पूर्व से ही सिंगरौली – कटनी मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिये अप-डाउन पेंसेजर व एक्सप्रेस गाड़ियों का ट्रेफिक कोविड के कारण अप्रैल 2020 में बंद कर दी गयी थीं और इस संबंध में भाकपा राज्य परिषद सदस्य का. संजय नामदेव की अगुवाई में 17 अगस्त को धरना प्रदर्शन करते हुये ट्रेनों को संचालित कराये जाने हेतु महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर को ज्ञापन सौंपा था।
वही भाकपा ने ज्ञापन में कहा था कि समय रहते सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाये अन्यथा इन मुद्दों को लेकर पार्टी विशाल आन्दोलन खड़ा करेगी और उक्त ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुये 24 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक( वाणिज्य) कार्यालय द्वारा का. संजय नामदेव को अवगत कराया गया है कि गाड़ी क्र. 51679/80, 51675/76 कटनी-चोपन पैसेंजर और इंटरसिटी जबलपुर सिंगरौली 0160/52 और साथ ही यात्री गाड़ियां जो जबलपुर मंडल से परिचारित होने वाली हैं उन सभी गाड़ियों के परिचालन हेतु मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया है उक्त सभी ट्रेनों का शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जायेगा ।
इस संबंध में का. संजय नामदेव ने कहा कि कटनी – सिंगरौली रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों से लाभान्वित होने वाली बहुतायत आबादी सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े तथा कमजोर तबके की है और अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन तथा जबलपुर – सिंगरौली इंटरसिटी के माध्यम से किसान, मजदूर, गरीब, स्कूल/ कॉलेज के छात्र – छात्राये, छोटे – बड़े व्यापारी, ग्रामीण दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता, बीमार व्यक्ति आदि सभी सस्ती तथा सुगमता पूर्वक यात्रा करते हुये अपनी जरूरते पूर्ण करते थे और वही ट्रेनों के पुन: संचालन प्रारंभ होने से आम जनता को काफी राहत महसूस होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
