Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में “जन अधिकार शिविर” गनियारी में हुआ सम्पन्न

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/08/2012

बैंक अधिकारी नदारथ, हितग्राही बीमा व जनधन खाता खुलवाने हेतु इंतजार करते रहे

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना पात्र हितग्राहियों को लाभविन्त कराने हेतु नगर निगम के इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के शासकीय उचित मूल्य दुकान परिसर में आज “जन अधिकार शिविर” आयोजित हुआ ।

जिसमे गनियारी इंदिरा वार्ड 41 के हितग्राहियों के सुविधा के लिये “जन अधिकार शिविर” के तहत बैंक के अधिकारियों के द्वारा “प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना”, “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना”, “अटल पेंशन बीमा” एवं “जनधन खाता” खोला जाना था जो वह कार्य नही हुआ और वही शासकीय उचित मूल्य दुकान में हितग्राही पुरुष एवं महिलाये भारी संख्या में सुबह से दोपहर शाम तक जनधन खाता खुलवाने व बीमा कराने हेतु जमावड़ा लगा रहा ।

वही साथ ही नगर निगम प्रशासन द्वारा निःशुल्क में दवा कराने हेतु 37 आयुष्मान कार्ड बनाया गया और वही वार्ड प्रभारी के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का एक बीमा फार्म भरा गया है और वही पात्रता पर्ची से संबंधित एक भी आवेदन पत्र नही आया ।

उक्त शिविर में मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी अधिकारी मो.कासिम अंसारी, 41 वार्ड प्रभारी आईपी नागर आयुष्मान कंप्यूटर ऑपरेटर, कोटेदार शिवसागर सेन, एआइसी सदस्य रोहित चौरसिया सहित भारी संख्या में हितग्राही महिलाये – पुरुष उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...