जिला कलेक्टर को कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन डीएमएफ की राशि को 100% राशि सिंगरौली जिले में ही खर्च करने हेतु कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपा है ।
वही अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि म.प्र. के सभी जिलों को डी.एम.एफ.फंड की राशि 100 प्रतिशत ही खर्चे करने का नियम केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया है किन्तु मोदी सरकार के विपरीत म.प्र. की शिवराज सरकार ने नियम विरूद्ध तरीके से 75 प्रतिशत की राशि राज्य को लेने का प्रस्ताव कैविनेट में पारित कर लिया गया है जिसके कारण फंड के आभाव के कारण विकास पूरी तरह ठप हो गया है जबकि सिंगरौली जिले में मूलभूत सुविधा सड़क, पानी, बिजली, पर्यावरण, स्वास्थ्य सुविधा, उच्च शिक्षा इंजीनियनियरिंग / मेडिकल कालेज एवं अन्य सुविधाये जिले में उपलब्ध नही है यदि 100% डीएमफ फंड यदि जिले में होता तो जिले के सर्वागीण विकास के लिये जिले को फंड के लिये मोहताज नही होना पड़ेगा ।
वही श्री द्विवेदी द्वारा लगातार डीएमडी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर रहे हैं जिस संबध में काग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मंत्री व विधायक कमलेश्वर पटेल एवं विधायक पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने संज्ञान लेते हुये मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री को तत्काल पत्र लिखकर आदेश में संशोधन करने हेतु अनुरोध किया है श्री द्विवेदी ने कहा कि सिंगरौली में खनिज संपदा निकालने के कारण जिले के लोग प्रदूषण, दुर्घटना व अन्य परेशानियों को झेल रहे हैं तो इसका उपयोग भी उसी जिले के लोगों के सुविधा के लिये होना चाहिए जैसा कि केंद्र की मोदी सरकार भी चाहती है अन्य जगह इस राशि का इस्तेमाल सर्वदा अनुचित व आपत्ति जनक है मगर इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि चुने हुये जनप्रतिनिधि न तो विधानसभा में और न ही लोकसभा में इस पर प्रश्न करते हैं जनता के साथ लगातार छलावा करने का काम बीजेपी जनप्रतिनिधि कर रहे हैं ।
कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू), प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला, जिला महामंत्री एवं खुटार सरपंच बालमुकुंद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लखनलाल शाह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी, कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामगोपाल पाल, जिला सचिव संजय कुशवाहा, जिला महामंत्री उपेंद्र कुमार शुक्ला (एडवोकेट),गंगा प्रसाद शाह, विद्यापति शाह, शहर कांग्रेस पदाधिकारी श्याम बिहारी नापित सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal