
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना” के तहत सीमा बिंद पति स्व. अरूण कुमार बिंद को कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी ।
विदित हो कि बेवा सीमा बिंद के पति स्व. अरूण बिंद ग्राम गहिलरा के द्वारा मध्यांचल बैक खुटार मे “प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना” के तहत 12 रूपये जमा कर अपना खाता खुलवाया था और इस योजना के तहत खाताधारक की मृत्यु होने की दशा मे उसके निकटतम वारिस को रूपये 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
स्वर्गीय अरूण कुमार बिंद की विगत माह आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु गयी थी जो आज कलेक्टर श्री मीना के द्वारा स्वर्गीय अरूण कुमार विंद की पत्नी सीमा को बीमा योजना के तहत रूपये 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया और वही कलेक्टर ने सीमा बिंद से पूछा कि राशि का वह कहा पर उपयोग करेगी तो उन्होने बताया कि इस राशि का उपयोग वह अपने बच्चो के पढ़ाई लिखाई एवं शादी विवाह मे करेगी ।
इस दौरान एलडीएम अमर सिंह एवं मध्यांचल बैक खुटार के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal