बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अगस्त मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश के परिपालन मे जिले के बेरोजगार युवाओ को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुये जिला रोजगार कार्यालय सिंगरौली द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कल्याण मण्डप अमलोरी मे आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।

वही रोजगार मेले मे विभिन्न औद्योगिक ईकाइयो सहित अन्य संस्था शामिल होगी और इनके द्वारा रिक्त पदो पर भर्ती हेतु बेरोजगार युवक एवं युवतियो की काउसलिंग कर भर्ती की जायेगी और रोजगार मेले मे अपनी योग्यता, अनुभव एवं शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र फोटो सहित मेले मे उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाये ।
वही कलेक्टर श्री मीना के द्वारा जिला रोजगार अधिकारी सहित विभिन्न औद्योगिक कंम्पनियो के साथ बैठक आयोजित कर इस आशय के निर्देश दिये गये है कि रोजगार मेले मे एनसीएल, एनटीपीसी के साथ – साथ जिले मे कार्यरत औद्योगिक कंम्पनियो सहित आउटसोर्सिग कंम्पनिया अनिवार्य रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेले मे उपस्थित रहकर युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये ।
www.badbtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal