ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 20/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी सन्तोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्रों के मूर्तिकारों को आमंत्रित कर जिसमे प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. नीरज वर्मा के साथ बैठक सम्पन्न हुआ ।
वही राष्ट्रीय हरित अधिकरण ओ.ए. संख्या 38 (डब्लू जेड) प्रकरण में दिनांक 5 अगस्त 2021 को पारित आदेश के परिपालन में मूर्तिकारों की बैठक में मूर्तियों के निर्माण में प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग न करके प्राकृतिक मिट्टी का उपयोग करने और मूर्तियों का आकार कम रखें जाने का निर्देश दिया गया और इस बैठक में शहर से लगभग 7 मूर्तिकार शामिल रहे और निर्देशो का पालन करने हेतु अपनी सहमति जतायी है ।
वही मूर्तिकारों ने समाज के लोगो के बड़ी मूर्ति बनाने हेतु दबाव डालने की बात भी स्वीकारी और जिसमे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बिना किसी सरकारी आदेश लिखित में मिले हुये कोई भी ऐसी मूर्ति का निर्माण न करें जिससे मूर्तियों के विसर्जन में कठिनाई हो और मूर्ति अगर प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हो तो उसका निष्पादन नही हो पाता है ।
प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ श्री वर्मा ने बताया कि अगर कोई भी मूर्तिकार प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्ति का निर्माण करता है और बड़े आकार के मूर्ति बनाता है तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।
उक्त बैठक में स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, स्वच्छता प्रकोष्ठ कार्यालय प्रमुख शशांक गौतम, आईईसी टीम से नितेश सिंह, रोहित चौरसिया, रोहित सिंह, सचिन निगम, जितेंद्र शाह, प्रदीप तिवारी, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, प्रसून पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal