ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 20/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम त्योहार पारंपरिक ढंग से सिंगरौली जिले में मनाया जा रहा है ।

वही कोरोनाकाल की वजह से कोविड नियमों का पालन करते हुये इस दौरान निशान झंडा निकाला गया और इस बार पाबंदियों की वजह से ताजिया जुलूस नहीं निकाला गया और वहीं हजरत इमाम हसन हुसैन के सच्चाई के प्रति बलिदान की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से जिले भर में मनाया जा रहा है और कोरोनाकाल की वजह से अस्त्र-शस्त्र लाठी डंडे के प्रदर्शन और करतब सड़कों पर देखने को नहीं मिले ।

गनियारी के इंद्रा कालोनी में रहने वाले ताजियादार मो. मकसूद अहमद ने बताया कि ताजिया बनाने का उनका यह 18 वां वर्ष है और मुस्लिम धर्म के कैलेंडर के हिसाब से चांद की पहली तारीख से वह ताजिया का निर्माण करते हैं जो दस दिन में पूर्ण हो जाता है और इसके बाद मुहर्रम का त्यौहार मनाते हैं और उन्होने बताया कि इस बार कोरोना काल की वजह से ताजिया नहीं निकाला गया और इस बार ताजिया को घर की छत पर ही रखकर लाठी डंडे का प्रदर्शन कर करतब दिखाया गया और साथ ही प्रसाद के रूप मलीदा खिचड़ा वितरित किया गया और इस दौरान डा. असलम, मो. साबिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिले के बैढन, गनियारी, हिर्रवाह, विन्ध्यनगर रोड, टाकीज मुहल्ला सहित विभिन्न जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है ।
इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद देखी गयी और कोतवाली पुलिस पूरे दिन तक क्षेत्र का भ्रमण करती रही ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न हो और इसके साथ ही सम्पूर्ण सिंगरौली जिले में प्रत्येक थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन गश्त देखी गयी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal