ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली जिला मुख्यालय क्षेत्र के आस – पास भीषण बारिश होने से बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण कई जगहो पर कच्चा घरों में पानी घुसने से घरों के दीवार बैठ गये और कई जगहों पर दीवारों में दरारें आयी और गनियारी के जमुना सिंह कालोनी में कई लोगों का मकान पूरी तरह भर – भराकर ढह गया है ।
वही वार्ड क्र. 41 गनियारी स्व. जमुना सिंह कॉलोनी के निवासी पप्पू सिंह बताते कि आज बीती रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच रात की घटना है घर मे रखे गृहस्थी का सामान खाद्य सामग्री, कूलर – पंखा, बोर पम्प इत्यादि सामग्री मकान ढहने के कारण दब गये हैं और वही रात में सामान वगैरह निकालने का प्रयास करते समय बाल-बाल बचे ।
इसी प्रकार दूसरे जगह बैढन के हृदय आदर्श वार्ड 40 साकेत बस्ती में लल्लूराम साकेत पिता स्व. चरकु साकेत के घर पास पानी की निकासी न होने के कारण घर मे बरसाती पानी घुस गया जो कच्चा घर की दीवारें पूरी तरह से बैठ गयी व दरारें आयी घर में रहने लायक नहीं बचा है ।
इसी प्रकार तीसरे जगह रामरती साकेत पति भोला साकेत (पहरी टोला शा.स्कूल के पास) गनियारी के निवासी है उनका कहना है कि कल लगभग 9:00 बजे रात में भर भराकर घर की दीवारे एवं खपड़ा काड़ी गिर गया और वही संजोग अच्छा था कि वहां उस समय वहाँ पर कोई नहीं था ।
वही स्थानीय बताते हैं कि सड़क तो बनी है कई जगहों पर नाली ही नहीं बना है बरसाती पानी की निकासी न होने से पानी सड़क के ऊपर से बहता है घर नीचे होने के कारण यह सब मामला सामने आ रहा है और इसी प्रकार कुछ लोगो द्वारा नाला को सकरा कर दिये और कुछ लोग नाला के ऊपर अतिक्रमण कर घर बना लिये बरसाती पानी की निकासी नही हो पाती है जिससे यह सब लोगो को दिक्कते आती है ।
अभी हाल ही में 2 दिन पूर्व में गनियारी के शांतिनगर बस्ती में सड़क के ऊपर से ढाई से तीन फुट तक बरसाती पानी बह रहा था जिसमे ऑटो रिक्शा और मोटर साइकिल वगैरह निकालते समय वाहन बन्द हो गये और वही स्थानीय बताते है कि बस्ती में घर मकान वगैरह पूरी तरह जब बन जायेंगे तो बरसाती पानी की निकासी के लिये आने वाले समय मे बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न होगी क्योंकि थोड़ी सी बरसात होती है तो स्थानीय लोगों को बरसाती पानी की निकासी न होने से परेशानियां झेलनी पड़ती है ।
वही जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक और नपानि आयुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal