Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

07 अगस्त को उचित मूल्य की दुकानो मे “अन्न उत्सव” कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगे – कलेक्टर

“अन्न उत्सव कार्यक्रम” की तैयारियां 6 अगस्त को होगा रिर्हसल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अंतर्गत 07 अगस्त को सिंगरौली जिले की सभी उचित मूल्य दुकानो पर “अन्न उत्सव कार्यक्रम” आयोजित किया जायेगा ।

जिसमे कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा निर्देश दिये गये है कि “अन्न उत्सव कार्यक्रम” के दौरान सभी उचित मूल्य की दुकानो मे सीएससी के माध्यम से शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड भी बनाने का कार्य किया जाये ताकि पात्र हितग्राहियो को दोनो जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त हो सके और उन्हे आयुष्मान कार्ड के लिये दूसरी जगह न जाना पड़े।

कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियो सहित तहसीलदारो, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो, सेक्टर अधिकारियो, आरआरटी टीम के सदस्यो को इस आशय के निर्देश दिये कि 07 अगस्त को आयोजित होने वाले “अन्न उत्सव कार्यक्रम” की तैयारियो को अनिवार्य रूप से आज ही पूर्ण कर अवगत कराये और उन्होने कहा कि 6 अगस्त को पूर्व मे निर्धारित समयानुसार सभी तैयारियो को जॉच की जा सके और उन्होने निर्देश दिया कि रिर्हसल के दौरान यह जानकारी देनी होगी कि अपने क्षेत्रान्तर्गत के हितग्राही को पीला चावल भेट कर कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया जा चुका है।

कार्यक्रम स्थल पर टेंट माईक टीव्ही प्रसारण इंटरनेट डिस इत्यादि की व्यवस्था कर ली गयी है और दुकानो मे 10 किलोग्राम राशन सामग्री को पैकेट मे पैक कर रख लिया गया है ।

उक्त कार्यक्रम के लिये अतिथियों को आमंत्रित भी कर दिया गया है और उन्होने कहा कि सामाजिक टीम सर्तकता समितियो के सदस्य, प्रबुद्ध जानो को भी कार्यक्रम के लिये आमंत्रित कर सभी बिंदुओं के संबंध मे अवगत कराये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...