बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अंतर्गत हर नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 7 अगस्त 2021 को जिले की सभी उचित मूल्य दुकानो मे “अन्न उत्सव” का आयोजन किया जायेगा।
इस दौरान एनएफएस के पात्र 100 हितग्राहियो को को 10 किलो ग्राम राशन थैले मे रखकर प्रदान किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था एवं पर्यवेक्षण के लिये शासकीय उचित मूल्य की दुकानो मे शिक्षा एवं नगरीय निकाय के कर्मचारियो की नियुक्ति नोडल अधिकारियो के रूप मे की गयी थी जिसमे आशिंक संशोधन करते हुये आर.एस सिंह के स्थान पर राजेश सिंह मो. 7828923133 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान नवजीवन बिहार का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और इसी तरह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान पंजरेह मे नियुक्त नोडल अधिकारी रामधनी पटेल के स्थान पर स्वच्छता निरीक्षक श्री राजीव सिंह मो 9993064050 को नोडल अधिकारी बनाया गया है और वही चितरंगी ब्लाक की राशन दुकान पोड़ी द्वितीय मे नियुक्त नोडल अधिकारी गुलाब प्रसाद जायसवाल की स्थान पर गोकुल प्रसाद वैश्य प्र. शिक्षक मो. 9424919032 को नोडल अधिकारी बनाया गया है और इसी तरह से राशन दुकान पोड़ी गोकुल प्रसाद बैस के स्थान पर गुलाब प्रसाद जयसवाल मो. 9752215262 को नोडल अधिकारी बनाया गया है और वही राशन दुकान पिपरखड़ मे धनेन्द ठाकुर के स्थान पर लालबहादुर सिंह प्र. शिक्षक मो. 7898814459 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वही कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा नोडल अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये गये है कि आवंटित उचित मूल्य दुकानो के समिति प्रबंधको एवं विक्रेताओ से समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओ को समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराये ।
www.badhtakarwan.com

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal