Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने मोरवा में धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन/मोरवा जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के द्वारा भाजपा सरकार के बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में मोरवा में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया । 

इस धरना प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि कांग्रेस शासन काल में “इंदिरा गृह ज्योति योजना” एवं “इंदिरा किसान योजना” के माध्यम से उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में भारी रियायत दी गयी थी जो 150 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं से 100 यूनिट खपत मानकर ₹100 रुपये तक की बिजली बिल दिये जा रहे थे जिसे भाजपा सरकार द्वारा समाप्त कर बढ़ा चढ़ाकर मीटर रीडिंग से भी अधिक विद्युत बिलों की वसूली की जा रही है वही आम जनता परेशान है पूर्व के अनुसार “इंदिरा ज्योति योजना” के प्रावधान लागू किये जाये और वही कांग्रेस शासन काल में 10 एचपी तक सिंचाई पंपों के विद्युत बिलों की राशि आधी की गयी थी जिसे वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा समाप्त कर बिजली की खपत से भी अधिक वसूली की जा रही है और शिवराज सरकार द्वारा घोषणा किया गया था कि किसी भी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जायेगा किंतु वर्तमान समय में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल की वसूली के नाम पर एक अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा खोखली साबित हो रही है ।

मध्य प्रदेश विद्युत अधिनियम की धारा 135 /138 को हथियार बनाकर भाजपा सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को जेल भिजवाया जा रहा है उनकी संपत्तियां कुर्क करायी जा रही हैं इसे तत्काल रोक लगाकर धारा 135 /138 को समाप्त किया जाये और वर्तमान समय में विभिन्न बिजली उपभोक्ताओं को खपत से अधिक बढ़ा चढ़ाकर अधिक राशि की विद्युत बिले भेजी जा रही हैं और वसूली करायी जा रही है जिस पर रोक लगायी जाये और क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ट्रांसफार्मर जले हुये हैं तथा कुछ जर्जर हालत में हैं जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है ऐसी दशा में जले खराब एवं जर्जर ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाया जाये और साथ ही उन्होने मांग किया कि अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाये और विद्युत विभाग के सामग्री का स्टोर जिला मुख्यालय में नहीं है अत: स्टोर जिला मुख्यालय बैढन या मोरवा में बनाया जाये। 

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सिंगरौली जिले में सौभाग्य योजना में भारी भ्रष्टाचार 64 करोड़ से भी अधिक राशि का घोटालेबाजी मध्यप्रदेश में की गयी है इसकी निष्पक्ष जांच करायी जाये और इसके साथ ही मांग की गयी कि सीएसआर फंड से पूरे सिंगरौली जिले को न्यूनतम दरों पर बिजली उपलब्ध करायी जाये ।

इस धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल द्वारा कहा गया कि बिंदुवार ज्ञापन के परिपेक्ष में समस्याओं का शीघ्र निदान कराया जाये नहीं तो आगे कांग्रेस कमेटी शहर उग्र आंदोलन करेगी एवं जनता की आवाज बन के सड़कों पर उतरेगी और इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने -अपने विचार रखे । 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र चंद्र सिंह, विनोद सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मोरवा, कुन्दन पाण्डेय कार्यकारिणी सदस्य, रूपेशचंद पाण्डेय मुख्य संगठक सेवादल ग्रामीण, सूर्य कुमार द्विवेदी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सिंगरौली, पंकज पाण्डेय अध्यक्ष एनएसयूआई, मनोज सिंह जिलाध्यक्ष यूथ इंटक कांग्रेस, राजेश सिंह अध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ, अनिल कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, शाहिद खान अध्यक्ष राजीव गांधी फाउंडेशन, श्रीमती बनतो कौर पूर्व पार्षद, कृष्णा प्रसाद शर्मा, बीके भाटिया, तुला प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार शुक्ला, महेंद्र सिंह, रामलल्लू कुशवाहा, देवपति सिंह बैस, विजय वर्मा, अजय कुमार सिंह, राजकुमारी कोल, त्रिवेणी प्रसाद साहू ,परमेश्वरपटेल पूर्व पार्षद, सुदामा प्रसाद कुशवाहा, रामनिवास तिवारी आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...