Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” एवं “मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना” के तहत”अन्न उत्सव” के अवसर पर पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क में झोला से भरा 10 किलो चावल का हुआ वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/08/2021

गरीब – मजदूर व जरूरतमंदो अन्न उत्सव का नहीं मिला लाभ, बैरंग वापस लौटे

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” एवं “मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना” के तहत “अन्न उत्सव” कार्यक्रम जिले भर के शासकीय उचित मूल्य दुकान परिसर में टेंट – लाउडस्पीकर और टीवी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के भाषण का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से आये हुये हितग्राहियों ने सुना एवं देखा गया ।

वही जिले के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने ससम्मान के साथ पात्र हितग्राहियों को माल्यार्पण कर नि:शुल्क में 10 किलो चावल का झोला में भरकर दिया गया ।

गरीब व जरूरतमंदो को “अन्न उत्सव” का नहीं मिला लाभ

उक्त कार्यक्रम स्थल पर बहुत से ऐसे गरीब हितग्राही आ गये थे जहां पर उनको कभी राशन मिला ही नही है जिनका राशन कार्ड व पात्रता पर्ची वगैरह नहीं है वह लोग आधार कार्ड लेकर राशन लेने के लिये लाइन में लगे देखे गये जब उनकी बारी आयी तो कहा गया कि जो हितग्राही पहले से लाभ ले रहे हैं एवं जो नये पात्र हितग्राही किसी अन्य योजना के तहत जो पंजीकृत हैं उन लोगों को राशन दिया जायेगा और ऐसे में बहुत से हितग्राही लाइन में लगकर बैरंग घर को वापस लौटना पड़ा जबकि वो गरीब एवं जरूरतमंद है उनको राशन का लाभ नही मिला है ।

उक्त “अन्न उत्सव” कार्यक्रम स्थल पर मुख्य रूप से उपस्थित आदर्श वार्ड 40 में भाजपा नपानि पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल, समाजसेवी डॉ डी.के. मिश्रा, भाजपा नेत्री- सीमा जयसवाल, नपानि एसडीओ रत्नाकर गजभिये, वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह, रामाधार गुप्ता, इंदिरा वार्ड 41 में सिंगरौली विधायक प्रतिनिधि रामब्रीज चौरसिया, निवर्तमान वार्ड पार्षद हीरालाल सोनी, अर्जुन गुप्ता, इंदु सोनी, वार्ड प्रभारी आईपी नगर सहित भारी संख्या में अन्य समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि और कोटेदार अंबिका शाह, शिवलाल सेन निःशुल्क राशन वितरण कराने में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...