Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“अंकुर योजना” के तहत कलेक्टर की अगुवाई में पांचवें चरण में लगाये गये 200 पौधे, सामाजिक संस्थाओं से की अपील

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 31/07/2021 को नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र 43 स्थित हिर्रवाह मुक्तिधाम परिसर के पास “अंकुर योजना” को सार्थक करते हुये वृक्षारोपण के आज पांचवे चरण में 200 पौधे रोपित किये गये जिसकी अगुवाई जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने की और स्वयं वृक्षारोपण करते हुये समाजसेवी संस्थाओ को पौधों को रोपित करने सहित उनकी सुरक्षा में भागीदार बनने हेतु अपील किया ।

वही बताते है कि मुक्तिधाम के पास में अब तक 2200 से ज्यादा पौधे लगाये जा चुके हैं जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम पुख्ता करते हुये उन्हें विकसित किया जा रहा है वही प्रत्येक पौधों को समाजसेवी वायुदूत एप्प में अपलोड करके उनकी जिम्मेदारी भी ले रहे हैं ।

इस पांचवे चरण के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह, निगमायुक्त आर.पी. सिंह, सहायक यंत्री आर के जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, पीके सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी, जन अभियान परिषद से राजकुमार विश्वकर्मा, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी व राम प्रकाश सिंह सहित स्वच्छता टीम, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, आईईसी टीम से नितेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, निहाल सिंह, जितेंद्र शाह, नरेंद्र चौबे, सचिन निगम, राजन पाण्डेय, प्रसून पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, अभय पाण्डेय, समाजसेवी संस्थाओ से समृद्धि सोसाइटी, महावीर जन अनाथ सेवा समिति, टीम युवा टास्क फोर्स, संयुक्त व्यापार मंडल वैढ़न, ग्लोबल डेवलपमेंट टीम सहित वरिष्ठ आमजन मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...