Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित 17 संगठन संयुक्त मोर्चा के अगुवाई में आज दसवें दिन धरना स्थल पर मुंडन कराकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा द्वारा 29 सूत्रीय मांगों के लेकर आज दिनांक 31/07/2021 को दसवे दिन धरना स्थल पर मुंडन कराकर अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन कर कलम बन्द हड़ताल जारी है ।

सँयुक्त मोर्चा के संयोजक अवनीश पाण्डेय बताते है कि जनपद पंचायत बैढन के सभी संविदा ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक उपयंत्री व अन्य अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत भवनों व जनपद पंचायत में भी ताला लटका हुआ है और वही संयुक्त मोर्चा की मांग है कि प्रदेश के पंचायत सचिवों को छठवे वेतनमान की गणना नियुक्ति दिनांंक से की जाये ।

समन्वय अधिकारी के रिक्त पदों पर पंचायत सचिवों की पदोन्नति की जाये और ग्राम रोजगार सहायक की सेवा को अंशकालीन हटाते हुये संविदा कर्मियों की भांति पांच जून 2018 की नीति को लागू करते हुये उनके वेतनमान का निर्धारण कर वेतनमान के न्यूनतम का 90 प्रतिशत वेतन दिया जाये और मनरेगा कर्मचारियों की भांति स्वेच्छा के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया का लाभ दिलाया जाये और वही मनरेगा कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 जून 2018 की जो संविदा नीति लागू की गयी है वह मनरेगा परिषद की सशक्त समिति से पास हो गयी है और उसका प्रस्ताव प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अनुमोदन हेतु भेजा गया है और उसे अनुमोदन कर उसके आदेश एक सप्ताह के भीतर जारी हो। 

मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पद के उन्नत वेतनमान को तत्काल लागू किया जाये और साथ ही उन्हें अन्य लाभ दिलाया जाये । 
इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी संगठन की मांग है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की परिवीक्षा तत्काल समाप्त की जाये और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों विकास खण्ड अधिकारियों का ग्रेड पे 5400/4200 तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये और इसी प्रकार अभियंता संघ, प्रधानमंत्री आवास, समग्र स्वच्छता, एनआरएलएम ब्लाक समन्वयक, जिला जनपद पंचायत कर्मचारी संघ, मप्र पंचायत समन्वय अधिकारी संघ की विभिन्न मांगे शामिल हैं ।

इस दौरान संयुक्त मोर्चा के संयोजक अवनीश पाण्डेय का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी ।

मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के द्वारा सभी लोगों के हड़ताल पर जाने से जनपद से लेकर पंचायत स्तर तक पूरा कार्य बंद पड़ा है और पंचायत भवनों में ताले लटक रहे हैं और ऐसे में गरीब लोगों को रोजगार मिल पाना बहुत बड़ी समस्या हो गयी है और साथ ही समग्र आईडी में नाम जोड़ना सहित अन्य जरूरी काम आम लोगों का नहीं हो पा रहा है अगर यही स्थिति रही तो गरीब मजदूर भूखे मरने लगेंगे ऐसी परिस्थिति को देखते हुये मध्य प्रदेश शासन द्वारा जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाना जनहित में अति आवश्यक है ।

वही संयुक्त मोर्चा संयोजक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 02/08/2021 दिन सोमवार को मटका फोड़कर दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जायेगा ।

उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जवाहरलाल शाह ब्लाक अध्यक्ष सचिव, राजकुमार शाह जिला सह संयोजक सचिव, देवेन्द्र तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, अवधेश शर्मा, गोतेन्द्र झा, आनंद बिहारी, सुषमा पाण्डेय, राम सपनलाल शाह, रामलखन शाह, संतोष वैश्य, देवेन्द्र सिंह, ईश्वर दयाल वैश्य, पवन सिंह, उमेश कुमार शाह, राम सुदावन सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अजीत उपाध्याय सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...