ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/07/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली जोन नवजीवन विहार के संडे मार्केट के पास नगर निगम द्वारा लाभार्थियों को कमर्शियल प्लॉट पूर्व में आवंटित किया गया है ।
जो आज नगर निगम अमला द्वारा जेसीबी वाहन और भारी संख्या में सफाई मित्र और विंध्यनगर थाना के पुलिस स्टॉप ने कमर्शियल प्लाट पर पहुंचकर खाली कराने का प्रयास किया जा रहा था तभी कब्जा धारियों द्वारा अलग-अलग कागजात दिखाया गया और वही समझाने – बुझाने का प्रयास करते समय नगर निगम अमला के अधिकारी से कब्जाधारी ने कहा कि साहब हमारा 5 प्लाट और पट्टा दे दीजिये इसके अलावा कुछ नहीं चाहिये और वही नगर निगम प्रशासन के अमला व सफाई मित्र सहित विन्ध्यनगर पुलिस बल को बिना अतिक्रमण हटाये बैरंग वापस लौटना पड़ा ।
वही लाभार्थी बताते है कि आवंटित प्लाट पर दूसरे अन्य लोगो का पहले से कब्जा है वही प्लाट पर कब्जा पाने हेतु लाभार्थी कई महीने से परेशान हैं ।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित नवजीवन विहार जोन के एसडीओ प्रभारी डीके सिंह, एसएन द्विवेदी (उपयंत्री), देवेंद्र कुमार शर्मा (राजस्व निरीक्षक), मनबहोर रवि (वार्ड प्रभारी), संतोष तिवारी (स्वच्छता निरीक्षक) सहित भारी संख्या में नगर निगम के सफाई मित्र महिलाये – पुरुष और विंध्यनगर पुलिस बल मौजूद रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal